Tuesday, 13 March 2018

अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक है, 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के सेट से आई खबर

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जयपुर की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग के दौरान तबीयत खराब होने की खबर आई है. उन्होंने मंगलवार को पूरी रात जगकर सुबह 5 बजे तक शूटिंग की. कुछ एक्शन और थ्रिलर सीन्स शूट करने की वजह से उनके कंधे में हल्का दर्द हुआ. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस पर मुंबई से चार्टेड प्लेन के जरिए डॉक्टर को जयपुर बुलाया गया. हालांकि उनके फोटोग्राफर के अनुसार यह बिग बी का एक रूटीन चेक अप है. एनडीटीवी को मिली जानकारी के मुताबिक अभी वह बिल्कुल ठीक हैं.

 
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के सेट पर मौजूद सूत्रों से बात करने पर भी यही जानकारी हासिल हो सकी कि बिग बी की तबीयत अब ठीक है और उन्होंने सुबह 5 बजे तक शूटिंग की है. अमिताभ ने मंगलवार की सुबह 5 बजे अपना ब्लॉग भी लिखा था कि उनकी तबियत सही नहीं लग रही है.
View image on TwitterView image on Twitter
: A team of doctors arrived in Jodhpur from Mumbai to attend to actor Amitabh Bachchan, who is in the area for a shoot.
बता दें कि 75 वर्षीय दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन यह फिल्म अपने को-स्टार आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के साथ कर रहे हैं. इसकी शूटिंग देश के बाहर थाईलैंड और माल्टा में भी की जा चुकी है. ‘धूम-3’ के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को डायरेक्ट कर रहे हैं.

यह फिल्म 1839 की नॉवेल 'कन्फेशंस ऑफ अ ठग्स' से एडॉप्ट की है. अमिताभ फिल्म के पहले हिस्से की शूटिंग थाईलैंड में कर चुके हैं और उन्होंने यह भी बताया था कि यह उनके करियर की सबसे मुश्किल शूटिंग्स में से एक रही.


टिप्पणिया
उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था कि थाईलैंड के जंगलों और ठंडे पहाड़ी इलाकों में शूटिंग करना काफी मुश्किल भरा था. उन्होंने यह भी कहा कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' काफी मुश्किल भरी रही, लेकिन मजाक में कहूं तो यह बहुत फुर्ती भरा है.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home