बिहार उपचुनाव : भभुआ में 27 बूथों पर दोबारा मतदान जारी, पोलिंग एजेंट गिरफ्तार
पटना : राज्य निर्वाचन विभाग ने पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर भभुआ विधानसभा के 27 बूथों पर मंगलवार को पुनर्मतदान सुबह से शुरू हो गया है. इन 27 बूथों पर रविवार को हुए मतदान के दौरान वीवीपैट मशीनों की खराबी के चलते मतदान नहीं हो सका था. मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा. सभी बूथों की मतगणना एक साथ बुधवार को होगी. लोग भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपना वोट डाल रहे हैं. सभी 27 केंद्रों पर अधिकारियों के साथ मजिस्ट्रेट और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. मतदान को लेकर उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया को बताया कि 11 मार्च को डाले गये वोट के दौरान इन केंद्रों पर तकनीकी खराबी आ जाने से मतदान नहीं हो सका था, इसलिए मतदान कराया जा रहा है.14 मार्च को वोटों की गिनती की जानी है, इसलिए मुस्तैदी के साथ पुनर्मतदान की प्रक्रिया को निबटाया जा रहा है. भभुआ सीट से भाजपा विधायक की पत्नी रिंकी रानी पांडेय और कांग्रेस के शंभु नाथ सिंह पटेल के बीच कड़ा मुकाबला है. भभुआ में बूथ संख्या 3, 11,18, 20, 30, 34ए, 35,51,52, 70, 79, 113, 120, 130ए, 133, 134, 140ए, 145, 147ए, 161ए, 168 और 174 पर वोट डाले जा रहे हैं.
सुबह से अभी तक किसी प्रकार के अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है.
भभुआ में वोटिंग के दौरान बूथ संख्या 51 से एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक पोलिंग एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू है, किसी भी बूथ पर ईवीएम के खराब होने की सूचना नहीं मिली है. शाम पांच बजे तक वोटिंग जारी रहेगी. सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.
मिल रही सूचना के मुताबिक इस दौरान काफी तादाद में महिलाएं और पुरुष मतदान केन्द्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे हैं. सुबह 9 बजे तक भभुआ में 6 फीसदी वोटिंग की खबर है. वहीं बूथ संख्या - 133 का ईवीएम के खराब होने की सूचना मिली है, वहां मतदान बाधित हुआ है.प्राथमिक विद्यालय वार्ड-23 में है मतदान केंद्र.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home