Tuesday, 6 March 2018

अंतरराज्यीय अपराधी छोटू गिरफ्तार

Image result for arrestकटिहार : अंतरराज्यीय अपराधी छोटू पोद्दार को नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के डीएस कॉलेज रोड में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.  नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में कई थानों के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से एक पिस्टल व 13 जिंदा कारतूस बरामद किया है.
 
नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू ने बताया कि छोटू के डीएस कॉलेज के पास होने की सूचना प्राप्त हुई. गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस, सहायक थाना पुलिस, मुफस्सिल थाना पुलिस सहित अन्य थाने के पुलिस पदाधिकारी ने उक्त क्षेत्र की नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी. उसी दौरान पुलिस ने छोटू को दबोच लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से एक पिस्टल व तेरह जिंदा कारतूस बरामद किया है. नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध चांचल 
अंतरराज्यीय अपराधी छोटू...
 
थाने में कैश वैन लूटकर  उसके गार्ड से दो नाली  बंदूक भी छीनने का मामला है. इस बाबत पश्चिम बंगाल के चांचल थाना पुलिस को भी छोटू की गिरफ्तारी की जानकारी दे दी गयी है. इधर आरोपित अपराधी के विरुद्ध नगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जूट गयी है. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home