Jharkhand : चुट्टूपालु घाटी में कंटेनर पलटा, बिहार-झारखंड की लाइफलाइन एनएच 33 पर लगा लंबा जाम
रामगढ़ : बिहार-झारखंड की लाइफलाइन थम गयी है. एनएच-33 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. दरअसल, चुट्टूपालु घाटी में एक कंटेनर के पलट जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. बिहार से आने और बिहार की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी-लंबी कतारें हाइ-वे पर लग गयी हैं. बताया गया है कि दुर्घटना बुधवार देर रात करीब एक बजे हुई. इसके बाद से रांची-रामगढ़ के बीच यातायात ठप है. रांची से हजारीबाग और बिहार की ओर जाने और उधर से आने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home