Wednesday, 4 April 2018

बिहार : सिर्फ जमा हो रहे आवेदन, नगर निगम में ऑनलाइन नक्शे नहीं हो रहे पारित


बिहार : सिर्फ जमा हो रहे आवेदन, नगर निगम में ऑनलाइन नक्शे नहीं हो रहे पारितपटना : नगर निगम में मकान हो या फिर अपार्टमेंट, नक्शा पारित करने को लेकर भाग-दौड़ नहीं करनी पड़े, इसको लेकर 15 जनवरी से नगर निगम प्रशासन ने नक्शा पारित करने की व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया. ऐसा इसलिए किया गया ताकि बिल्डर व आम आदमी घर बैठे नक्शा स्वीकृति आवेदन जमा कर सकें और घर बैठे ही रिपोर्ट ले सकें. 15 जनवरी से सिर्फ ऑनलाइन आवेदन आ रहे हैं. लेकिन, निगम प्रशासन ने ढाई माह में एक भी ऑनलाइन नक्शा की स्वीकृति नहीं दी है.  

80 से अधिक आये हैं आवेदन 
 
15 जनवरी से लेकर 31 मार्च तक 80 से अधिक नक्शा पारित करने के आवेदन ऑनलाइन प्राप्त किये गये हैं. इनमें 60 प्रतिशत से अधिक आम लोगों ने मकान के नक्शा के आवेदन दिया है. इसके अलावा बिल्डरों का नक्शा है. लेकिन, सॉफ्टवेयर में त्रुटि होने की वजह से नक्शा स्वीकृति में काफी दिक्कत हो रही है. स्थिति यह है कि एक भी नक्शा स्वीकृत नहीं किया गया है. 
 
गलत सूचना देने पर नहीं होता आवेदन रिजेक्ट 
 
नये बिल्डिंग बायलॉज में प्रावधान किया गया है कि तीन सौ स्क्वायर मीटर में मकान बनाने वालों को नक्शा स्वीकृत करवाना अनिवार्य नहीं है. लेकिन, मकान बनाने की सूचना ऑथोरिटी को देनी है. प्लानिंग शाखा के अधिकारी ने बताया कि तीन सौ स्क्वायर मीटर में मकान बनाने वाले लोग ऑनलाइन आवेदन जमा करने में सही लोकेशन नहीं दे रहे हैं. 
 
आवेदन में दिये लोकेशन का निरीक्षण करने पर वहां कोई मकान नहीं बन रहा होता है. आलम यह है कि सॉफ्टवेयर में कई त्रुटियां हैं, जिससे गलत जानकारी देने पर आवेदन रिजेक्ट नहीं होता है. इससे अधिकारियों को नक्शा पारित करने में दिक्कत हो रही है.
ऑनलाइन दाखिल खारिज के लिए करना होगा इंतजार
 
पटना : जिले में अभी ऑनलाइन दाखिल खारिज की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है. विभाग स्तर व बजट में घोषणा के बावजूद ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत करने में डाटा को लोड करने और फिर उसके वेरिफिकेशन करने का काम अब तक अधूरा है. डाटा इंट्री ऑपरेटरों की अतिरिक्त नियुक्ति व वेरिफिकेशन के लिए तैनाती के बावजूद सभी प्रखंडों में काम पूरा नहीं किया जा सका है. कई प्रखंडों में डाटा इंट्री का काम ही अधूरा है, जबकि कई जगह डाटा अपलोड करने के बावजूद अभी वेरिफिकेशन का काम चल रहा है. ऐसे में जिले में अभी अाॅनलाइन दाखिल खारिज के लिए एक सप्ताह तक इंतजार करना होगा. 
 
नौ अंचलों में आॅनलाइन काम 
 
राज्य के 104 अंचलों में आॅनलाइन दाखिल खारिज की प्रक्रिया शुरू हो रही है. इसमें पटना के नौ अंचलों अथमलगोला, बख्तियारपुर, बेलछी, दनियावां, धनरूआ, घोसवरी, मसौढ़ी, पुनपुन और संपतचक में ऑनलाइन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. दाखिल खारिज करने वालों को मोबाइल पर मैसेज से आगे की जानकारियां मिलती रहेंगी.  


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home