किशनगंज नगरपरिषद क्षेत्र प्लास्टिक फेक्ट्री निर्माण पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।
किशनगंज नगरपरिषद क्षेत्र फरिंगोरा वार्ड नं.09 मे चल रहे प्लास्टिक फेक्ट्री निर्माण कार्य से ग्रमीणों में है आक्रोश, ग्रमीणों का कहना है कि अगर यहाँ प्लास्टिक फेक्ट्री बनती हैं तो यहाँ प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हो सकती। है जो हम गाँव वालों को झेलना पड़ेगा, प्रदूषण का दुष्ट प्रभाव हमारे सेहत पर पड़ेगा यहां इस घनी आबादी वाला क्षेत्र मे प्लास्टिक फेक्ट्री निर्माण कार्य करना हमारे सहतो के साथ खिलवार करना है। गांव वालों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि नगरपरिषद क्षेत्र में बन रहे प्लास्टिक फेक्ट्री निर्माण कार्य की जानकारी किशनगंज नगर परिषद कार्यालय में नहीं है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर जल्स जल्द इस प्लास्टिक फेक्ट्री निर्माण कार्य को रोकने की मांग किया एवं डीएम को सोंपा गया ज्ञापन का प्रतिलिपि कार्यपालक पदाधिकारी नगरपरिषद, टाउन थाना अध्यक्ष एवं माननीय विधायक डॉ जाबेद आजाद को भी दिया गया।Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home