LIVE काला हिरण शिकार मामला: सलमान खान दोषी करार, सजा का ऐलान थोड़ी देर में
जोधपुर :जोधपुर अदालत ने काला हिरण के शिकार के दो दशक पुराने मामले में अभिनेता सलमान खान को दोषी करार दिया. टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान को दो साल की सजा सुनाई गई है. हालांकि अभी मजिस्ट्रेअ बाहर नहीं आये हैं. सजा की घोषणा नहीं हुई है. वहीं इस मामले में अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी कर दिये गये. फैसले के समय सभी आरोपी अदालत में मौजूद थे. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने 1998 में हुई इस घटना के संबंध में 28 मार्च को मुकदमे की सुनवाई पूरी करते हुये फैसला बाद में सुनाने की घोषणा की थी.
- जज के सामने सलमान ने सारे आरोपों को नकारा.
- कोर्ट में सुनवाई शुरू, दोनों बहनों अर्पिता और अलवीरा के साथ फैसले का इंतजार कर रहे हैं सलमान.
- सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और अभिनेत्री नीलम भी कोर्ट पहुंची.
- कोर्ट पहुंचे सलमान खान.
- सलमान खान कोर्ट के लिए रवाना.
- सलमान खान सहित सभी आरोपियों पर 11 बजे तक आ सकता है फैसला.
- मुख्य आरोपी दुष्यंत सिंह और सीजेएम देव कुमार खत्री कोर्ट पहुंचे.
- कोर्ट के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और नीलम के वकील का कहना है कि, यदि वे दोषी पाए जाते हैं तो सभी के लिए समान सजा है. अधिकतम सजा छह साल और न्यूनतम एक वर्ष के लिए होगी.
सलमान पर फिल्म ‘हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान दो अक्तूबर 1998 को जोधपुर के कांकणी गांव में दो काले हिरण मारने का आरोप है. सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और तब्बू मामले में सह अभियुक्त हैं. सलमान(52) ने मामले में उनको‘ फंसाए' जाने की बात कहते हुए, अदालत में खुद को निर्दोष बताया था.
क्या है मामला
19 साल पहले सितंबर 1998 में सलमान खान जोधपुर में सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे. इसी दौरान वो फिल्म में अपने सह-कलाकार सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम के साथ शिकार के लिए गए. आरोप है कि उन्होंने वहां संरक्षित काले हिरण का शिकार किया. शिकार की तारीख 27 सितंबर, 28 सितंबर, 01 अक्टूबर और 02 अक्टूबर बतायी गयी. साथी कलाकारों पर सलमान को शिकार के लिए उकसाने का आरोप लगा.
पिस्टल और राइफल बरामद
12 अक्टूबर 1998 को इस मामले में पहली बार सलमान खान की गिरफ्तारी हुई थी. इसके एक दिन बाद 13 अक्टूबर को जोधपुर के वन्य विभाग के दफ्तर में जांच अधिकारियों ने सलमान और गवाहों के बयान दर्ज किये. बयान दर्ज करने का पूरा सिलसिला कैमरे में रिकॉर्ड किया गया. पांच दिन जेल में रहने के बाद 17 अक्टूबर को सलमान जमानत पर जोधपुर जेल से रिहा हुए. सलमान के कमरे की भी तलाशी ली गई थी जिसमें पुलिस ने पिस्टल और राइफल बरामद की थी. इन हथियारों की लाइसेंस अवधि खत्म हो चुकी थी. ऐसे सलमान पर आर्म्स एक्ट के तहत चौथा केस भी दर्ज हुआ.

Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home