म्यांमार: रोहिंग्या शरणार्थियों से भरी नौका डूबी, 12 लोगों की मौत

बांग्लादेश-म्यांमार को जोड़ने वाली नदी में एक नौका डूबने से कम से कम 12 रोहिंग्या लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं. म्यामांर के रखाइन प्रांत से जान बचाकर भाग रहे रोहिंग्या समुदाय के लोगों के साथ हुआ यह ताजा हादसा है.
तटरक्षक और सीमा रक्षक बल के अधिकारियों ने कहा कि हादसा रविवार रात लगभग 10 बजे म्यामांर और बांग्लादेश की सीमा को अलग करने वाली नाफ नदी में हुआ. नाव पर लगभग 100 लोग सवार थे.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home