Thursday, 5 October 2017

सृजन घोटाले के 17 आरोपितों को 17 तक के लिए जेल

सृजन घोटाले के 17 आरोपितों को 17 तक के लिए जेल

सृजन घोटाले में गिरफ्तार 17 आरोपितों को मंगलवार को सीबीआइ ने पटना स्थित विशेष अदालत में पेश किया। विशेष प्रभारी न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी ज्योति ने सभी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए 17 अक्टूबर तक के लिए भागलपुर केंद्रीय जेल भेज दिया।
Image result for surgeon ghotala

वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिये अब होगी पेशी
सीबीआइ के विशेष लोक अभियोजक ने अदालत को जानकारी दी कि सुरक्षा के मद्देनजर अब से आरोपितों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसके लिए अदालत और भागलपुर केंद्रीय कारा में इंतजाम किया जा रहा है। ये हैं आरोपित:भागलपुर कोऑपरेटिव बैंक के तत्कालीन प्रबंध निदेशक पंकज कुमार झा, सहायक अशोक कुमार अशोक, प्रबंधक सुधांशु कुमार दास, प्रबंधक लेखा हरिशंकर उपाध्याय, प्रभारी प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता, अरूण कुमार, सहायक सुनीता चौधरी, स्टेट ऑडीटर संतोष कुमार झा, विनोद कुमार मंडल, प्रेम कुमार, अरूण कुमार सिंह, राकेश कुमार, बंशीधर झा, अजय कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार झा, अतुल रमण, और सरिता कुमारी। सभी अनुसंधानकर्ता थे मौजूद :सृजन घोटाले की जांच तीन अनुसंधानकर्ता कर रहे हैं। तीनों आइओ मंगलवार को अदालत में सुनवाई के दौरान मौजूद थे।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home