बैठक से गायब 28 अफसरों का कटा वेतन
बैठक से गायब 28 अफसरों का कटा वेतन
भागलपुर। जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक से बिना कारण बताए अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी अ
भागलपुर। जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक से बिना कारण बताए अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी आदेश तितरमारे ने स्पष्टीकरण पूछते हुए 28 पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन या मानदेय स्थगित रखने का निर्देश दिया है।
डीएम ने कहा है कि सोमवार की बैठक में अनुपस्थित रहने पर विभाग से संबंधित विषयों की समीक्षा नहीं हो सकी। यह कृत्य मनमानापन एवं सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही को परिलक्षित करता है। अनुपस्थित सभी पदाधिकारियों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने को कहा गया है।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home