Monday, 16 October 2017

नीतीश कुमार को 7 जन्मों में भी माफ नहीं करेंगे लालू यादव

नीतीश कुमार को 7 जन्मों में भी माफ नहीं करेंगे लालू यादव, बताया- सबसे बड़ा 'डरपोक'

नीतीश कुमार को 7 जन्मों में भी माफ नहीं करेंगे लालू यादव, बताया- सबसे बड़ा 'डरपोक'
पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अगले सात जन्मों में भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफ नहीं करेंगे. लालू ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनके यहां अब नीतीश कुमार को दोबारा एंट्री नहीं मिलेगी. रविवार को पटना के एक कार्यक्रम में नीतीश ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहसी और कड़े क़दम उठाने वाले व्यक्ति हैं. इस पर लालू ने कहा कि सृजन घोटाले के डर से नीतीश कुमार अब पीएम मोदी और भाजपा की माला जप रहे हैं. लालू ने कहा कि नीतीश कुमार बहुत बड़े डरपोक व्यक्ति हैं. 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home