Friday, 6 October 2017

पहली बार सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले वेबसाइट पर होंगे अपलोड

पहली बार सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले वेबसाइट पर होंगे अपलोड

पहली बार सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले वेबसाइट पर होंगे अपलोड
सुप्रीम कोर्ट ने कोलेजियम के अहम फैसलों को सार्वजनिक करने का फैसला किया है. अब जजों की नियुक्ति और ट्रांसफर से जुड़े मामले सार्वजनिक होंगे. आज ही सुप्रीम कोर्ट ने केरल और तमिलनाडु हाईकोर्ट में नियुक्ति से जुड़े फैसलों को सार्वजनिक किया.
सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम में पांच वरिष्ठ जज होते हैं. देश भर के हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के फैसले सुप्रीम कोर्ट का कोलेजियम करता है. अब तक नियुक्ति और ट्रांसफर से जुड़े मामले गोपनीय होते थे. इस गोपनीयता को खत्म करने की मांग कई सालों से चल रही थी.
देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिसरा की अगुवाई वाले कोलेजियम ने फैसला किया है कि अगर किसी जज की नियुक्ति या ट्रांसफर किया जाता है तो इसकी वजह सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर डाली जाएगी. अगर किसी की नियुक्ति के आवेदन को खारिज किया जाता है तो इसकी भी वजह बताई जाएगी. जानकारों का मानना है कि इससे न्यायपालिका में पारदर्शिता बढ़ेगी.


0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home