Saturday, 21 October 2017

*बच्चा और बस का पता करें*


कोचाधामन के महादेवदिघी के पास तेज रफ्तार बस ने 8 साल के बच्चे को कुचला, नाज ट्रेवल्स की BR-11J- 8553 नंबर की बस ने मासूम को कुचला, बताया जाता है कि बच्चे साइकिल पर सवार होकर चोपड़ाबुखारी के रास्ते महादेवदिघी की और अपने पिता के साथ आ रहा था। रास्ते में किसी काम के लिए साइकिल रोकन पर बच्चा अकेला सड़क किनारे खड़ा था और बस की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में महादेवदिघी चौक उपचार के लिए लाया गया। इस बीच बस चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पीड़ित बच्चा बहादुरगंज के पलासमनी का रहने वाला है। बच्चे की हालत कैसी है मालूम नहीं है। चौक के लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है। इस बच्चे के बारे में अगर किसी को जानकारी हो तो पुलिस से जरुर संपर्क करें। इस बस वाले से पूरा मुआवजा दिलाया जाएगाः  खबर सीमांचल

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home