Thursday, 5 October 2017

शख्स_नहीं_शख्सियत_से_मिलिए

शख्स_नहीं_शख्सियत_से_मिलिए
Image may contain: 1 person, smiling, standing, glasses, hat and outdoor
अररिया धुरन्धर पत्रकार परवेज आलम सर से मिलिए, प्रभात खबर को लीड करते हैं। AMU से रिश्ता रहा है। सीमांचल को बेटे के रूप में सिविल सर्वेन्ट और डॉक्टर देने का गौरव हासिल है। अररिया में पत्रकारिता जगत में एकाधिकार और जातिवाद को मिटाने में बड़ा योगदान रहा है। फणीश्वरनाथ रेणु पर शानदार लेखन और नगर में साहित्यिक गतिविधि को जिंदा रखने के लिए हमेशा आगे रहते हैं और लेखकों की मंडली भी चलाते हैं। इन सब से अलग वसूल के पक्के हैं। खबरों से कोई समझौता नहीं करते हैं। खबर सीमांचल को सर का आशीर्वाद प्राप्त है। आप जियो हजारों साल सर

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home