फ़रीदाबाद में गौरक्षकों की गुंडागर्दी!
फ़रीदाबाद में गौरक्षकों की गुंडागर्दी! गौमांस ले जाने के शक में विकलांग शख्स को बुरी तरह पीटा

फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फ़रीदाबाद में गौरक्षकों की गुंडागर्दी का एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है. आज़ाद नाम के एक विकलांग ऑटोड्राइवर और उसके परिवार के ही 4 लोगों को गाय का मांस ले जाने शक में गौरक्षकों ने बेदर्दी से पीटा. बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि मांस भैंस का था. पुलिस अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ कर उनकी तलाश में जुट गई है. मामला शुक्रवार सुबह का है जब आज़ाद अपने ऑटो में किसी के लिये भैंस का मीट लेकर NIIT से पुराने फ़रीदाबाद जा रहे थे, तभी कथित गौरक्षक उन्हें एक सुनसान जगह ले जाकर पीटने लगे. आज़ाद ने उन्हें बाताया कि ये भैंस का मीट है पर गौरक्षकों ने उसकी एक न सुनी. जब आज़ाद ने ख़ुद को बचाने के लिए अपने तीन भाईयों को बुलाया तो इन कथित गौरक्षको ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी. वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने आज़ाद के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने की भी कोशिश की लेकिन इलाके के दरोगा ने आकर किसी तरह आज़ाद की जान बचाई.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home