तेल कंपनियों की मांग
तेल कंपनियों की मांग: तेल, गैस को GST के दायरे में लाए सरकार

दुनिया की शीर्ष तेल और गैस कंपनियों के प्रमुखों ने सरकार से पेट्रोलियम और गैस क्षेत्र को जीएसटी के दायरे में लाने और क्षेत्र के लिये समान नीति की मांग की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार को हुई बैठक में उन्होंने यह मांग उठाई.
इसके अलावा कंपनियों ने देश में बड़े पैमाने पर निवेश और तकनीक लाने की भी प्रतिबद्धता जताई. सऊदी आर्मको ने जहां 300 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई. वहीं रूस की रोसनेफ्ट ने अब तक किए गये 65 अरब डालर के निवेश में 5 से 6 गुना बढ़ोतरी की बात कही.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home