Friday, 13 October 2017

गुजरात में योगी आदित्यनाथ को क्यों उतार रही है बीजेपी ?

गुजरात में योगी आदित्यनाथ को क्यों उतार रही है बीजेपी?योगी मोदी  अहमदाबाद में वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत दयाल कहते हैं, "2002 और 2007 के गुजरात विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा गया था, तब हिंदुत्व को एजेंडा बनाया गया था. जबकि मोदी ने 2012 के विधानसभा चुनाव में गुजरात के विकास की बात की और 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने गुजरात के विकास के मॉडल को देश के सामने रखा. लेकिन अब स्थिति ये है कि ये मॉडल स्वीकार नहीं हो रहा. लोग इसे मानने को तैयार नहीं हैं. मुझे लगता है कि बीजेपी फिर से अपने हिंदुत्व के मुद्दे पर आकर गुजरात विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है. इसीलिए योगी आदित्यनाथ को लाया जा रहा है."

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home