बिहार : गंडक नदी में नाव पलटी, 6 लोग सुरक्षित निकले, छह लापता
बिहार : गंडक नदी में नाव पलटी, 6 लोग सुरक्षित निकले, छह लापता
छपरा : बिहार के सारण जिले में आज गंडक नदी में एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे उसमें सवार छह लोग लापता हैं. घटना जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सरोजा भगवानपुर गांव की है. पुलिस अधीक्षक हरि किशोर राय ने बताया कि उक्त नाव पर कुल 12 लोग सवार थे. उनमें से छह लापता बताये जा रहें हैं जबकि छह अन्य हादसे के बाद तैरकर नदी से सुरक्षित बाहर निकल आये.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home