Friday, 17 November 2017

कटिहार:19 नवंबर को “कंधे पर कुदाल” मुहिम से शुरू होगा शौचालय निर्माण

Image result for swachh bharat abhiyan
जिले में खुले में शौच से मुक्ति हेतु संचालित अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, श्री मिथिलेश मिश्र ने स्थानीय टाउन हॉल में जिले के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति के सदस्यों, वार्ड पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी जून 2018 तक हमने संपूर्ण जिले को ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें आपकी सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 19 नवंबर को विश्व टॉयलेट दिवस है और इस मुहिम को जन आंदोलन का स्वरूप देने हेतु आवश्यक है कि हम उस दिन अपने-अपने पंचायतों में सर्वप्रथम शौचालय निर्माण हेतु गड्ढा खोदने के लिए मौजूद एक-एक कुदाल को अपने कंधे पर उठाकर इस अभियान में शामिल हो। उन्होंने कहा आज हम संकल्प लें कि 19 नवंबर को अपने-अपने पंचायतों के एक-एक व्यक्ति के कंधे पर कुदाल होगा और हम शौचालय निर्माण की दिशा में पहला कदम बढ़ाते हुए उसके लिए गड्ढा का निर्माण करेंगे।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home