एक साथ लगेंगे 30 ट्रांसफार्मर, बदले जायेंगे पुराने तार
पूर्णिया : पूरे जिले में उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सुरक्षा के ख्याल से पुराने तार एवं पोल को हटाया जा रहा है. उनकी जगह नये तार एवं पोल लगवाये जा रहे हैं. उक्त जानकारी कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि लो-टेंशन के 200 किलोमीटर तार और हाइटेंशन के 30 से 40 किलोमीटर तार बदले जायेंगे. अब शहर में कहीं बांस-बल्ला नहीं रहने दिया जायेगा. यह कार्यक्रम पूरे जिले में एक साथ चलायी जा रही है. प्राथमिकता शहर मुख्यालय को दी गयी है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home