Wednesday, 29 November 2017

भूमि अधिग्रहण के लिए आठ माह पूर्व ही मिले 5.45 करोड़

Image result for land
1994 में मिला प्रखंड का दर्जा, तभी से मोबाइल की तरह विभिन्न स्थानों पर संचालित होता आ रहा है प्रखंड व अंचल कार्यालय
धूल फांक रही भूमि अधिग्रहण वाली फाइल
 
कटिहार : डंडखोरा प्रखंड सह अंचल भवन निर्माण को लेकर चिह्नित भूमि अर्जित करने को लेकर सरकार द्वारा इस मद में राशि आवंटित करने के आठ माह बाद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं हो सकी है. फलस्वरूप जिला प्रशासन की उदासीनता की वजह से प्रखंड सह अंचल भवन निर्माण का मामला अधर में है. उल्लेखनीय है कि ग्रामीण विकास विभाग ने डीएम के भेजे प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए भू अर्जन को लेकर मार्च 2017 में राशि आवंटित कर दी है. 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home