: अररिया में 685 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

अररिया : बिहार के अररिया में मंगलवार को उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ा है. इसके साथ ही एक शराब कारोबार में शामिल वाहन को जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया. इस बाबत उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि शराब लदे वाहन का नंबर सहित गुप्तचर ने सूचना दिया था कि बंगाल से शराब लेकर एक बोलेरो चला है. सूचना के आलोक पर विभागीय कर्मियों के साथ एनएच 57 पर हड़ियाबारा के समीप स्थित टॉल प्लाजा के समीप वाहन जांच शुरू कर दिया.
इसी दौरान शराब लदा यह वाहन भी पहुंचा. जिसे रोक कर जांच की गयी. जांच में उसमें शराब पाया गया. मौके पर वाहन चालक सहित एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. सबसे अहम यह कि शराब कारोबारी बोलेरो के सभी चारों गेट व सीट के नीचे इस तरीके से शराब का टेट्रा पैक (मैंगोफ्रूटी की तरह पैकेट) रखा था, जिसे पकड़ पाना काफी कठिन था. बाहर से जांच करने पर कुछ भी पता नहीं चल सकता था.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home