Wednesday, 8 November 2017

नीतीश ने बिहार की जनता को दिया धोखा : शरद

नीतीश ने बिहार की जनता को दिया धोखा : शरद
खगड़िया : जन संवाद कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद शरद यादव ने कहा कि बिहार की जनता के साथ नीतीश कुमार ने धोखा किया है. जनता ने जिस उम्मीद से नीतीश को समर्थन किया था, उस पर पानी फिरता नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार में आपराधिक घटना में बढ़ गयी है. पूर्व मंत्री रमई राम ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपने स्वार्थ के लिए किसी के साथ हाथ मिला सकते हैं. कल तक भाजपा को खरी खोटी सुनाने वाले मुख्यमंत्री आज आरएसएस व भाजपा की गोद में खेल रहे हैं. 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home