Sunday, 26 November 2017

मानवतावादी शक्तियों को एकजुट होकर आतंकवाद से लड़ना होगा, मन की बात में बोले पीएम मोदी

मानवतावादी शक्तियों को एकजुट होकर आतंकवाद से लड़ना होगा, मन की बात में बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 38वीं बार 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने कार्यकम की शुरुआत बाल दिवस के मौके पर कर्नाटक में बच्चों से हुई बातचीत से की.उन्होंने कहा कि कन्नड अखबार में छपे बच्चों के लेखों से पता चलता है कि बच्चों को भी आस-पास की घटनाओं के बारे में पता है. पीएम मोदी ने कहा कि आज 26/11 है. आज का दिन हम संविधान के रूप में मनाते हैं. हमारा संविधान बहुत व्यापक है, हमारे संविधान में सबको समानता का अधिकार है. इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम अपने संविधान की रक्षा करें. इस मौके पर पीएम मोदी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी याद किया. दे के समृद्ध बनाने में बाबा साहब ने बहुत योदगान दिया.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home