दो महीने बाद खुदरा बिक्री की होगी समीक्षा, जितने लोग मांगेंगे, उतने को बालू-गिट्टी का लाइसेंस

पटना: खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा है कि करीब दो महीने बाद बालू-गिट्टी की खुदरा बिक्री की समीक्षा की जायेगी. इसके बाद बालू-गिट्टी बेचने के लिए जितने लोग लाइसेंस मांगेंगे, उन सभी को लाइसेंस दिया जायेगा. इसलिए इस बार लॉटरी में जिनका नाम नहीं आया है और जिन्हें लाइसेंस नहीं मिला है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है.
उन्होंने कहा कि हर हाल में एक दिसंबर से बालू-गिट्टी सस्ते होंगे. अब इनकी बिक्री ऑनलाइन होगी. बिहार लघु खनिज नियमावली-2017 को विधानसभा और विधान परिषद में पटल पर लाया जायेगा.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home