Sunday, 26 November 2017

सीएम ने किया लखीसराय लाली पहाड़ी पर खुदाई का शुभारंभ, बौद्ध सर्किट से जुड़ेगा लखीसराय

सीएम ने किया लखीसराय लाली पहाड़ी पर खुदाई का शुभारंभ, बौद्ध सर्किट से जुड़ेगा लखीसराय
लखीसराय: सात स्थलों की खुदाई को लेकर प्लान तैयार कर लिया गया है. इसको अब धरातल पर उतारा जायेगा. लखीसराय में पुरातात्विक धरोहरों की भरमार है. यहां के पुरातात्विक अवशेष देख मैं चकित हूं. लाली पहाड़ी के गर्भ से निकलने वाले पौराणिक अवशेषों के संग्रह करने की जरूरत है. 

लखीसराय बौद्ध सर्किट से जुड़ेगा. उक्त बातें सीएम नीतीश कुमार ने लखीसराय की लाली पहाड़ी पर शनिवार को खुदाई कार्य का शुभारंभ करते हुए कहीं. सीएम ने लाली पहाड़ी पर स्थित शिवलिंग के पास मौजूद एक संकीर्ण गुफा को देखा. पास ही मौजूद काले पत्थर की प्रतिमाओं को भी देखा़  गुफा को देख मुख्यमंत्री आश्चर्यचकित रह गये़ सीएम ने कहा कि वे कई बार लखीसराय पहुंचे लेकिन इतनी संभावनाओं पर ध्यान नहीं दिया़  उन्होंने कहा कि यहां से निकलने वाली मूर्तियों एवं धरोहरों को सहेजने की जरूरत है़.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home