Sunday, 26 November 2017

तेजस्वी ने पूछा, नीतीश जी दिल्ली म्यूनिसिपल चुनाव में आप स्टार प्रचारक थे लेकिन गुजरात में क्यों नहीं?

तेजस्वी ने पूछा, नीतीश जी दिल्ली म्यूनिसिपल चुनाव में आप स्टार प्रचारक थे लेकिन गुजरात में क्यों नहीं?
पटना: गुजरात विधान सभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा जारी की गई सूची ने विपक्ष को एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला करने का मौका दे दिया है. दरअसल, पार्टी द्वारा जारी किए गए स्टार प्रचारक की लिस्ट में से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम ही नदारद है. इस निर्णय को लेकर सूबे के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर सवाल खड़े किए हैं. तेजस्वी ने ट्वीट कर नीतीश से पूछा कि नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि आखिर वह गुजरात में अपनी पार्टी के लिए प्रचार के लिए क्यों नहीं जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आखिर क्या वजह है कि गुजरात में उनकी पार्टी के पचास से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं, इसके बावजूद भी वह वहां प्रचार करने नहीं जा रहे.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home