दो वर्ष से दवा की सप्लाई नहीं, एलोपैथिक दवा लिखते हैं जिले के आयुष चिकित्सक
कैसे सुधरे व्यवस्था . पदस्थापित हैं 26 चिकित्सक, पर नहीं मिलता है लोगों काे लाभ
जिले में 2010 से सरकारी अस्पतालों में आयुष चिकित्सक हैं तैनात. विगत दो वर्षों से जिले में आयुष की दवाओं का आवंटन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं किया गया है़
किशनगंज : किशनगंज जिले में आयुष चिकित्सा कि स्थिति ठीक नहीं. यहां वर्ष 2010 से आयुष चिकित्सकों की पदस्थापना की गयी थी, पर आज तक यह व्यवस्था मजबूत नहीं हुई. यहां पर 25 आयुष चिकित्सक पदस्थापित है़ं इसमें में 16 आयुष काे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में पदास्थापित किया गया है, जबकि नौ चिकित्सक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत है़ं दूसरी ओर जिले में पिछले दो वर्ष से दवा की आपूर्ति नहीं की गयी है. इस वजह से पदस्थापित चिकित्सक भी पूरा काम नहीं कर पा रहे.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home