करते प्रचार, तो हजारों दिव्यांग लाभ से नहीं होते वंचित
शिविर में आये कई दिव्यांग प्रचार के अभाव में नहीं ला पाये कागजात
सदर अनुमंडल के शिविर में करीब 200 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन
भागलपुर : केंद्र सरकार की एडिप विशेष योजना में मुफ्त उपकरण पाने का मौका सदर अनुमंडल के हजारों दिव्यांगों ने खो दिया. भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम ने सदर अनुमंडल में 27 नवंबर को शिविर लगाया था. शिविर को लेकर जिलाधिकारी आदेश तितरमारे ने 16 नवंबर को सभी अनुमंडल पदाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र भेजा था.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home