Wednesday, 22 November 2017

बिहार : ..अब राज्य महिला आयोग विधवाओं के लिए एक एप के जरिये खोजेगा जोड़ा, करायेगा पुनर्विवाह

बिहार : ..अब राज्य महिला आयोग विधवाओं के लिए एक एप के जरिये खोजेगा जोड़ा, करायेगा पुनर्विवाह
चलो-चलो पुनर्विवाह की बात करें नाम से एप लॉन्च करने की चल रही तैयारी 
पटना : बिहार राज्य महिला आयोग अब समाज की विधवा और एकल महिलाओं का पुनर्विवाह करायेगा. इसके लिए आयोग राज्य भर की एकल महिलाओं और विधवाओं को एक मंच से जोड़ने की योजना बना  रहा है. इसके तहत आयोग एक एप बनाने जा रहा है. इस एप से सभी महिलाओं को जोड़ा जायेगा और एप के जरिये उनकी शादी का प्रस्ताव भी तैयार होगा. उनके लिए रिश्ता भी खोजा जायेगा और उन पर हो रही हिंसा से रोकथाम भी किया जायेगा.
 
अगले महीने तक तैयार होगा एप : अायोग की अोर से चलो-चलो पुनर्विवाह की बात करें एप तैयार करने की तैयारी की जा रही है. 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home