Thursday, 16 November 2017

केंद्रीम मंत्री हंसराज का फारुक अब्दुल्ला को जवाब - भारत पीओके को वापस लेना चाहे, तो कोई रोक नहीं सकता

केंद्रीम मंत्री हंसराज का फारुक अब्दुल्ला को जवाब - भारत पीओके को वापस लेना चाहे, तो कोई रोक नहीं सकता
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने गुरुवार को कहा कि भारत यदि पाकिस्तान से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) लेना चाहे तो उसे कोई रोक नहीं सकता. उन्होंने जोर दे कर कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अहीर ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जेवाला कश्मीर (पीओके) पिछली सरकारों की गलतियों की वजह से पाकिस्तान के अधीन है.
उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से अलग कहा, मैं कहता हूं कि पाकिस्तान के कब्जेवाला कश्मीर भारत का हिस्सा है और पिछली सरकारों की गलतियों की वजह से यह पाकिस्तान के पास है. यदि हम पीओके वापस लेने का प्रयास करते हैं तो हमें कोई रोक नहीं सकता क्योंकि यह हमारा अधिकार है. मंत्री ने कहा कि भारत पाकिस्तान से यह क्षेत्र वापस लेने का प्रयास करेगा.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home