लालू ने स्वीकार किया सुशील मोदी का ‘ओरहन’, कहा- तेज प्रताप कुछ नहीं करेगा, करें बेटे की शादी
पटना : बिहार के गांव देहात में गलती करने वाले बच्चों की शिकायत आज भी जब उसके पिता से की जाती है, तो पिता उस शिकायत को स्वीकार कर लेता है और बेटे को उचित दंड देने का आश्वासन देकर मामले को सलटा देता है. कुछ ऐसा ही हुआ है, तेज प्रताप द्वारा की गयी बचकानी हरकत के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ. बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार के मुखिया और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आये दिन सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी पिज्जा बनाकर, तो कभी शंख बजाकर और कभी बांसुरी, लेकिन इस बार मामला बिल्कुल उल्टा है. तेज प्रताप यादव ने सार्वजनिक मंच से बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान ही नहीं दिया, बल्कि औरंगाबाद में एक सभा के दौरान घर में घुसकर मारने की धमकी तक दे डाली.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home