Tuesday, 21 November 2017

शीतकालीन सत्र: तीन तलाक खत्म करने के लिए बिल ला सकती है सरकार

शीतकालीन सत्र: तीन तलाक खत्म करने के लिए बिल ला सकती है सरकार
नई दिल्‍ली: केन्‍द्र सरकार शीतकालीन सत्र में तीन तलाक खत्म करने के लिए विधेयक ला सकती है और इसके लिए सरकार ने एक मंत्री समूह भी बनाया है. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को असंवैधानिक बताया है और कोर्ट के फैसले के बाद भी तीन तलाक के मामले सामने आए हैं.
वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा के पूरे साल में बजट, मनसून और शीतकालीन सत्र के दौरान सिर्फ 38 दिन ही संसद चली है. उन्‍होंने कहा कि 70 साल का रिकार्ड तोड़ा इन्होंने सदन की सीढ़ी चूम कर आए पर सदन में लोगों के हितों पर चर्चा से भाग रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे के सवाल भी सदन में पूछे जाते लेकिन सरकार सब सवालों से बच रही है. 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home