Thursday, 16 November 2017

IND VS SL 1ST TEST : लकमल ने भारत के शीर्ष क्रम को किया ध्‍वस्‍त, पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 17 रन

IND VS SL 1ST TEST : लकमल ने भारत के शीर्ष क्रम को किया ध्‍वस्‍त, पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 17 रन
कोलकाता : तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल की कातिलाना गेंदबाजी से श्रीलंका ने वर्षा से प्रभावित पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन भारत के शीर्ष क्रम को धवस्त करते हुए मेजबान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 17 रन कर दिया. बारिश और खराब रोशनी के कारण पहले दिन सिर्फ 11.5 ओवर का खेल हो पाया. जिसमें लकमल पूरी तरह से छाये रहे. इस तेज गेंदबाज ने छह ओवर में बिना कोई रन दिये तीनों विकेट अपनी झोली में डाले.
दिन का खेल समाप्त घोषित किये जाने से पहले जब खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया, तब चेतेश्वर पुजारा आठ रन बनाकर खेल रहे थे. जबकि दूसरे छोर पर अजिंक्य रहाणे ने अभी खाता नहीं खोला है. मैदान गीला होने के कारण मैच साढ़े तीन घंटे के विलंब से शुरू हुआ. श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने आसमान में छाये बादलों के बीच टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और लकमल ने उनके फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home