Saturday, 18 November 2017

IND vs SL: लाहिरु तिरिमाने और एंजेलो मैथ्‍यूज के अर्धशतक, पहले टेस्‍ट में श्रीलंका की स्थिति मजबूत

IND vs SL: लाहिरु तिरिमाने और एंजेलो मैथ्‍यूज के अर्धशतक, पहले टेस्‍ट में श्रीलंका की स्थिति मजबूत
कोलकाता: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्‍ट मैच में दबाव अब टीम इंडिया पर है. पहली पारी में विराट कोहली ब्रिगेड की ओर से बनाए गए 172 रन के स्‍कोर के जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में चार विकेट पर 165 रन बना लिए हैं. मेहमान टीम अब भारत के स्‍कोर से महज 7 रन ही पीछे है. खराब रोशनी के कारण शनिवार का खेल जब समाप्‍त घोषित किया गया, उस समय कप्‍तान दिनेश चंदीमल 13 और निरोशन डिकवेला 14 रन बनाकर क्रीज पर थे. श्रीलंका टीम को 165 के स्‍कोर तक पहुंचाने में लाहिरु तिरिमाने (51) और एंजेलो मैथ्‍यूज (52) का अहम योगदान रहा. भारत के लिए भुवनेश्‍वर कुमार और उमेश यादव ने दो-दो विकेट लिए. इससे पहले भारतीय टीम ने आज तीसरे दिन अपनी पारी पांच विकेट पर 74 रन से आगे शुरू की और पूरी टीम 172 रन बनाकर आउट हो गई. चेतेश्‍वर पुजारा ने सर्वाधिक 52 रन बनाए. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने सर्वाधिक चार विकेट लिए.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home