INDvsNZ with खबर सीमांचल
INDvsNZ : मुनरो का तूफानी शतक, न्यूजीलैंड ने भारत को 40 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

राजकोट : कोलिन मुनरो की तूफानी शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे टी-20 मैच में 40 रन से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबरी पर लगाकर रोमांच बढ़ा दिया. टीम इंडिया ने खराब गेंदबाजी और फिल्डिंग के बाद लचर बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. विराट कोहली (65) और महेंद्र सिंह धौनी (49) को छोड़ दिया जाए तो सभी ने आज निराश किया. हालांकि अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर ने 23 रन की पारी खेली और कुछ देर तक मैच में भारत को वापसी कराया.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home