अररिया:रानीगंज में लगातार बम मिलने के मामलों का हुआ खुलासा

जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के परिहारि गांव में विगत 5 वर्षों में 7 बार खेत में छोटे छोटे बम मिलने का खुलासा हो गया है।इस मामले के आरोपी को रानीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अररियापुलिस अधीक्षक धूरत सायली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में गिरफ्तार गणेश शर्मा पिता फुददन शर्मा स्थानीय परिहारि गांव के वार्ड संख्या 3 निवासी ने 10 साल पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद के कारण बार बार खेत में बम रख कर अपने एक पक्ष के लोगों को फसाना चाह रहा था।इस बात का खुलासा तब हुआ जब गणेश शर्मा के पास से बम बनाने की सामग्री छोटा छोटा लोहा का टुकड़ा, गिट्टी, सुतली, एवं बारूद के साथ साथ कुछ लोगों का नाम लिखा दो चिट्ठी बरामद हुआ।
पिछले पांच बार बम निष्क्रिय करते समय वह चिट्ठी पानी में भींग जाया करता था।लेकिन हाल के दो बार बम के साथ चिट्ठी सही सही बरामद हुआ,जिसके आधार पर इस मामले का उदभेदन हुआ है।इस आरोपी को गिरफ्तार करने में रानीगंज थानाध्यक्ष किंग कुंदन, देवेन्द्र हांसदा, दिनेश कुमार, मिथलेश कुमार यादव, अमित कुमार आदि पुलिस बल शामिल थे।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home