Tuesday, 5 December 2017

बिहार में इस कारण युवा हो रहे हैं नपुंसकता के शिकार, डॉक्टरों का अलर्ट

बिहार में इस कारण युवा हो रहे हैं नपुंसकता के शिकार, डॉक्टरों का अलर्ट
पटना : पटना सहित पूरे बिहार में इन दिनों इनफर्टिलिटी (नपुंसकता) की समस्या बढ़ गयी है. खासकर यह परेशानी मर्दों में अधिक देखने को मिल रही है. इसका सबसे बड़ा कारण मानसिक तनाव, नशा का सेवन, केमिकल फैक्ट्री में काम करना, टीबी इंफेक्शन  नपुंसकता का कारण बन रहे हैं. 
 
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बायोकेमेस्ट्री विभाग के रिसर्च में यह  खुलासा किया गया है. रिसर्च के अनुसार इनफर्टिलिटी के बढ़ते  मामलों में पुरुषों के शरीर में शुक्राणु कम काउंट होना आम बात है.  30  फीसदी इनफर्टिलिटी (नपुंसकता) मामलों में यही वजह पायी गयी है. इस समस्या से बिहार के अधिकांश लोग प्रभावित हो रहे हैं. 
 
पीएमसीएच व आईजीआईएमएस 
 
के बॉयोकेमेस्ट्री विभाग में हुए रिसर्च में आ चुकी हैं बातें सामने 
 
-तनाव, सिगरेट, अधिक उम्र में शादी नपुंसकता का सबसे बड़ा कारण उभर कर आ रहा सामने

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home