Tuesday, 5 December 2017

बिहार : प्राइवेट अस्पतालों में अवैध दवा का कारोबार दुकान के नाम पर वसूलते हैं 50 लाख रुपये

बिहार : प्राइवेट अस्पतालों में अवैध दवा का कारोबार दुकान के नाम पर वसूलते हैं 50 लाख रुपये
इलाज का खेल : अस्पतालों में चल रही केमिस्ट शॉप में बड़े कारोबारियों से हो रही डील
पटना : राजधानी के बाइपास इलाके में संचालित प्राइवेट अस्पतालों ने कमाई का जरिया भी अलग-अलग तरीके से अख्तियार कर लिया है. अस्पताल संचालक बिना रोक टोक अपने अस्पताल में दवाओं का कारोबार कर रहे हैं. 
 
दुकान के आगे ही छोटे से कमरे में औषधि विभाग के नियमों को ताक पर रख कर अंग्रेजी दवा दुकान संचालित हो रहे हैं. अस्पताल में मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर महंगी दवाएं लिखकर सीधे संबंधित दुकान पर ही दवा खरीदने को बोलते हैं. नतीजा मरीजों का खुलेआम शोषण हो रहा है.
 
40 से 50 लाख रुपये में होती है दुकान की डील : बाइपास इलाके में संचालित हो रहे अस्पतालों में चल रही केमिस्ट शॉप में बड़े  कारोबारियों से डील हो रही है. अस्पताल के अंदर दुकान चलाने के लिए मालिक को 40 से 50 लाख रुपये पगड़ी पहुंचाया जाता है. पगड़ी देने के बाद ही दुकान खोलने का परमिशन दिया जाता है. नाम न बताने के शर्त पर कुछ केमिस्ट शॉप पर काम कर रहे कर्मचारी इस बात का खुलासा कर चुके हैं. 
बिना बिल के होता है काम 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home