शादी के दिन शौच के लिए निकली दलित युवती का अपहरण व दुष्कर्म, 3 दिन बाद इस हालत में मिली पीड़िता

सुपौल : शादी के दिन शौच के लिये घर से बाहर खेत में निकली दलित युवती के अपहरण व दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला थाना में इस बाबत पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराते हुए तीन आरोपितों को नामजद किया है. दरअसल, यह घटना 20 दिसंबर की है. बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के भवानीपुर ठरहा गांव के रहने वाली लड़की की शादी के सारे इंतजामात कर लिये गये थे. इसी बीच लड़की घर से बाहर शौच के लिये निकली.
बताया जाता है कि उसी दौरान लड़की का कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया. जो तीन दिन के बाद पूर्णिया जिले के कुसहा गांव के समीप जो पूर्णिया से 36 किलोमीटर दूर है, वहां लड़की बरामद हुई. लड़की के बरामदगी की सूचना दी. जिसके बाद बलुआ पुलिस ने लड़की को कब्जे में लेकर उसे महिला थाना भेजा. जहां पीड़िता के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home