इंटर परीक्षा: वेबसाइट पर ऑनलाइन मिलेगा लिंक, 560 वसुधा केंद्रों पर आज से भरें फॉर्म

पटना : इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2018 का परीक्षा फॉर्म रविवार तीन दिसंबर से भरा जायेगा. परीक्षा फार्म नौ दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के साथ भरे जायेंगे. इसके बाद विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 10 से 12 दिसंबर निर्धारित की गयी है. परीक्षा फार्म समिति के वेबसाइट www.biharboard.ac.in पर ऑनलाइन वसुधा केंद्रों से भरा जायेगा.
इसके लिए सभी जिले के प्रखंडों और पंचायतों में मौजूद करीब 560 वसुधा केंद्रों की सूची मोबाइल नंबर और पता के साथ समिति के वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है. वसुधा केंद्रों पर आवेदन करने के लिए विद्यालय प्रधान को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा. विद्यालय के प्राचार्य विद्यालय से ही समिति के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिये आवेदन कर सकते हैं.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home