Tuesday, 12 December 2017

पाकिस्तान में मनाया गया बॉलीवुड मशहूर एक्टर दिलीप कुमार का बर्थडे, लोगों ने स्वस्थ्य रहने की मांगी दुआएं

पाकिस्तान में मनाया गया बॉलीवुड मशहूर एक्टर दिलीप कुमार का बर्थडे, लोगों ने स्वस्थ्य रहने की मांगी दुआएं
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तरपश्चिमी शहर पेशावर में बॉलीवुड के महान अभिनेता दिलीप कुमार के प्रशंसकों ने उनका 95वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास से मनाया. एक मीडिया रिपोर्ट में आज यह बताया गया. सांस्कृतिक धरोहर परिषद ने पेशावर प्रेस क्लब में सोमवार को जन्मदिन समारोह का आयोजन किया था. प्रशंसकों ने एक केक काटा जिसके चारों ओर दिलीप कुमार की तस्वीरें लगी हुईं थीं. दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने टेलिफोन पर उनके प्रशंसकों को संबोधित किया. उन्होंने पेशावर के लोगों को उन्हें याद रखने के लिए धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि प्रशंसकों की प्रार्थनाएं और शुभकामनाओं से वह बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएंगे और खुद उन लोगों से बात कर पाएंगे.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home