Sunday, 24 December 2017

बिहार का सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटी हो बीएनएमयू ये है मेरा सपना : सांसद पप्पू

जिस दिन पटना एवं अन्य बड़े विश्वविद्यालयों के छात्र बीएनएमयू में नामांकन हेतु आएंगे, उस दिन हमें सबसे अधिक खुशी होगी।उक्त बातें रविवार को मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने अपने 50वें जन्मदिवस के मौके पर भूपेंद्र नारायण मंडल वि वि प्रेक्षागृह में कहा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान कुलपति बीएनएमयू को उत्कृष्ट बनाने हेतु प्रयासरत हैं। अब विश्वविद्यालय काफी बैलेंस हुआ है।उन्होंने वि वि के सभी अधिकारियों से अपील किया कि वो छात्र के हित के लिए सदैव तैयार रहे।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home