Sunday, 24 December 2017

अररिया : प्रशासनिक उदासीनता का दंश झेल रहा है परवाहा हाट

फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र का परवाहा स्थित हॉट परिसर में सुविधाओं का घोर अभाव है। ऐतिहासिक परवाहा में सप्ताह में 2 दिन बुधवार एवं शनिवार को साप्ताहिक हाट लगता है जहां फारबिसगंज सहित पड़ोसी प्रखण्ड नरपतगंज तथा भरगामा  के विभिन्न पंचायतों से लोग इस हाट में दैनिक आवश्यकताओं के वस्तु सहित जरूरत की सामानों की खरीदारी करने आते हैं ।
ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे बड़े फसल मंडी के रुप में भी परवाह हाट का अलग पहचान है तथा इस हाट से सरकार को भी सालाना लाखों का राजस्व प्राप्त होता है इतना कुछ होने के बावजूद भी हटिया परिसर में पेयजल शौचालय मूत्रालय की कोई व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोगों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।दूरदराज के गांव से आई महिलाओं को शौचालय के अभाव में लज्जित होना पड़ता है बावजूद इसके विभागीय पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण हटिया परिसर में समस्याओं का अंबार लगा है ।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home