Friday, 1 December 2017

एक शराबी व एक शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिफ्तार


प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. मिली जानकारी अनुसार मंगलवार की रात लगभग नौ बजे पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि एक शराब कारोबारी लालपुर सरोपट्टी अंतर्गत लक्ष्मीनियां टोला वार्ड संख्या 14 निवासी विनोद साह शराब डोर टु डोर पहुंचाने का काम कर रहे है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये उक्त डोर टु डोर व्यवसायी को हरियाणा सरकार द्वारा निर्मित राॅयल स्टेग की 375 एमएल वाली पांच बोतल के साथ गौरीपुर वार्ड संख्या 10 से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुये कहा कि जब वह पदास्थापित होकर सिंहेश्वर आये थे तब से ही उक्त व्यवसायी के बारें में जानकारी मिल रही थी. साक्ष्य नही होने के कारण बार- बार वह पुलिस गिरफ्त से बचता रहा. हालांकि व्यवसायी को पकड़ने के लिये पुलिस काफी दिनों से रेकी भी करती आ रही थी. वहीं दुसरी तरफ रात्रि के लगभग 10 बजे पटोरी पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव से पुलिस को सुचना मिली कि शिवेन्द्र सिंह के घर पर भारी मात्रा में शराब की खेप उतर रही है. यहां भी पुलिस ने अपनी तत्परता दिखायी और उक्त स्थल पर तुरंत पहुंच गयी.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home