लॉटरी से गिट्टी-बालू के लाइसेंस किये गये िनर्गत
फारबिसगंज में छह व जोगबनी में केवल दो आवेदन ही विभाग को प्राप्त हुए थे ़
अररिया : जिले में लघु खनिज बिक्री के लिए लाइसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया गुरुवार को देर शाम डीआरडीए सभागार में संपन्न हुई. जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा की अगुआई में लाइसेंस के लिए आवेदकों का चयन किया गया. इस क्रम में डीएम ने कहा कि लाइसेंस निर्गत होने के बाद चयनित स्थल सहित जरूरी चीजों के निरीक्षण के लिए मजिस्ट्रेट बहाल किये जायेंगे. जो जांच कर अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे. इसके बाद चयनित लाइसेंस धारी का प्रशिक्षण संपन्न कराया जायेगा. इसमें गिट्टी व बालू की खरीद बिक्री से संबंधित जानकारी खुदरा विक्रेताओं को दी जायेगी. इसके बाद खुदरा विक्रेता इसकी बिक्री कर सकेंगे.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home