दस दिन बीत गये, नहीं खुला धान क्रय केंद्र
उदासीनता . 35 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, 15 से ही केंद्र खोलने का था निर्देश
किशनगंज : खरीफ विपणन मौसम 2017-18 में धान अधिप्राप्ति के लिए धान केंद्र खोल कर 15 नवंबर से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान क्रय करना निर्धारित था़ लेकिन दस दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक एक भी धान क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका है़ किसानों से धान अधिप्राप्ति के लिए विभागीय ज्ञापांक 5753 के तहत 15 नवंबर 2017 से 31 मार्च 18 तक पंजीकृत किसानों से धान क्रय करना है़ खरीफ विपणन मौसम 2017-18 के लिए केंद्र सरकार ने साधारण धान 1550 रूपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान 1590 रूपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अधिप्राप्ति करना है़
एसएफसी नोडल एजेंसी : धान अधिप्राप्ति कार्य हेतु राज्य खाद्य निगम को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है़ पंचायत स्तर पर पैक्स और प्रखंड स्तर व्यापार मंडल द्वारा संचालित केंद्र के माध्यम से धान क्रय करना है़ धान अधिप्राप्ति के लिए जिले को 35 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य है़ विगत वर्ष भी जिले को इतना ही लक्ष्य निर्धारित था़

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home