Saturday, 2 December 2017

संगम ग्रुप के मैनेजर को पिस्टल सटा डेढ़ लाख नकद, मोबाइल व टैब लूटा

Image result for gun thief
 दुस्साहस. फलका थाना क्षेत्र में फुलडोभी गांव के समीप हुई वारदात
एक सप्ताह के भीतर लूट की लगातार चौथी घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में
 
 फलका  : बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार को करीब तीन बजे फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा-कोढ़ा सड़क पर फुलडोभी गांव समीप ऋण वसूल कर लौट रहे  शाखा प्रबंधक से करीब डेढ़ लाख रुपये, टैब, एटीम व मोबाइल लूट लिया. सूचना पाते ही फलका थानाध्यक्ष फैयाज खान मौके पर पहुंचे. पीड़ित के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध लूट का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. घटना के शिकार माइक्रोफाइनांस बैंक संगम कोढ़ा-बी के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया है कि वह मोरसंडा गांव से करीब डेढ़ लाख रुपये ऋण वसूल कर बाइक से बैंक लौट रहे थे.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home