कहीं जांच केंद्र है बीमार, कहीं मरीजों को करना होता है इंतजार
पूर्णिया : सदर अस्पताल पूरे सीमांचल के मरीजों के लिए एक उम्मीद की किरण है. हाल के दिनों में यहां कई प्रकार की सुविधाएं भी बढ़ी है. लिहाजा हर रोज यहां मरीजों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है. लेकिन उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग के अभाव में जो सुविधा मरीजों को मिलनी चाहिए वह उपलब्ध नहीं हो पा रही है. इसकी बड़ी वजह यह है कि उपलब्ध संसाधनों का समुचित तरीके से रखरखाव नहीं हो पाता है. प्रभात खबर की टीम ने शुक्रवार को सदर अस्पताल के विभिन्न जांच केंद्रों का निरीक्षण किया तो पाया कि इन जगहों पर कुव्यवस्था का आलम है जिसके लिए पूरी तरह प्रबंधन जिम्मेदार है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home