शरद यादव ने किया खुलासा, आरक्षण को लेकर ऐसा सोचते हैं नीतीश कुमार
पटना : कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे राज्यसभा सांसद और पूर्व जदयू नेता शरद यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. शरद यादव ने आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के अति पिछड़ा स्वाभिमान सम्मेलन में बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार सरकार ने अति पिछड़ों के साथ काफी गलत किया है. अति पिछड़ों में कुछ पिछड़ी जातियों को शामिल करके मतभेद कराने का काम किया गया है. यह ठीक नहीं है. उन्होंने नीतीश का बिना नाम लिये हुए कहा कि इस राज्य के मुखिया का आरक्षण को लेकर दिमाग साथ नहीं दे रहा. मैंने हमेशा कहा था कि मेरे संगत में रहें पर दूसरों के साथ रहे. वंचित समाज से दूर चले गये. अंत तक मैंने जो बचाया था, उसे लेकर भाग गये.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home